अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों को दिक्कतें हुई। गंतव्य को जाने के लिए उन्हें वाहनों का इंतजार करना पड़ा।
रविवार को भिकियासैंण, मौलेखाल, स्याल्दे, सोमेश्वर आदि ग्रामीण रूटों पर वाहनों का सीमित संचालन हुआ। इस कारण इन रूटों को आने जाने वाले यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशन के चक्कर काटने पड़े। वाहन नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतें हुई। हरेंद्र सिंह ने बताया कि भिकियासैंण जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूं लेकिन नहीं मिल रहा है। इंतजार करते हुए आधे घंटे से अधिक का समय हो गया है। इससे दिक्कतें हो रही हैं। सुनील तिवारी ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर इंतजार करते हुए 25 मिनट से अधिक समय हो गया है। माधुरी देवी ने बताया कि डुंगरा जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। इस कारण परेशानी हो रही है।