फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट और कांडा के प्राध्पापकों के शोध पत्रों को मिला प्रोत्साहन

Mon, 26 Oct 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड शासन के उच्च शिक्षा विभाग उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के तहत प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के प्राध्यापकों को उनके शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

जारी की गई सूची के अनुसार, जिले के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के प्राध्यापक भी इसमें चयनित हुए हैं, जिससे शैक्षणिक जगत में हर्ष का माहौल है। शासन की जारी संकलित सूची के अनुसार बागेश्वर जिले से चार प्राध्यापक लाभांन्वित हुए हैं।
विज्ञापन


...इनसेट
इन प्राध्यापकों को मिलेगी सहायता राशि
डॉ. दीपक कुमार (भौतिक विज्ञान विषय) - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट
डॉ. अमीता तिवारी (रसायन विज्ञान विषय) - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट
डॉ. कैलाश टम्टा (रसायन विज्ञान विषय) - राजकीय महाविद्यालय, कांडा
डॉ. निर्मित साह (भूविज्ञान विषय) - राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें