फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना के चलते इस साल गणतंत्र दिवस सादगी के साथ मनाया जाएगा। डीएम विनीत कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक कर अधिकारियों और संभ्रात लोगों के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि कोविड-19 के चलते गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार के दिशा निर्देश का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक में तय हुआ 26 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे से प्रभात नगर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस बार नुमाइशखेत मैदान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। पुलिस लाइन में सुबह 11 बजे से परेड होगी। परेड में जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित होंगे। डीएम ने नगरपालिका से नगर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। बताया गया कि अस्पतालों में मरीजों को फल और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। स्कूलों में हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीओ विपिन चंद्र पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, एसडीएम योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें