बागेश्वर। जिले के कोविड-19 समर्पित अस्पताल के आइसाेलेशन वार्ड में भर्ती युवक की काेराेना रिपोर्ट निगेटिव आई है। सकून की बात यह है कि जिले से अब तक 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डिप्टी सीएमआे वीके सक्सेना ने बताया कि बीते बुधवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक की रिपोर्ट जांच निगेटिव आई है। उन्होंने बताया एहतियात के ताैर पर उसे अभी अस्पताल में ही रखा गया है। शनिवार को युवक काे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
इधर, जिला मुख्यालय स्थिति संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया कि क्वारंटीन में 22 लोग हैं। इनमें से दो लोगों ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। उनको घर भेजने के लिए आवेदन प्रशासन को दिया गया है। गरुड़ के संस्थागत क्वारंटीन में 2 लोगों को रखा गया है।