फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : शराब बिक्री बंद होने से साढ़े तीन करोड़ के राजस्व का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लॉकडाउन से व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। रोजगार पर कोरोना की मार पड़ी है। सरकार को भी विभिन्न मदों से राजस्व का नुकसान हो रहा है। बागेश्वर जिले में लॉकडाउन के चलते एक माह के भीतर केवल शराब से ही करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान सरकार को हो चुका है। जिले में अंग्रेजी की 7 और देसी शराब की 10 दुकानों की नीलामी मार्च में हुई है। लेकिन लॉकडाउन के चलते बीते 22 मार्च से शराब की दुकानें बंद हैं। शराब को प्रदेश की राजस्व का बड़ा स्रोत माना जाता है। जिले में बागेश्वर, गरुड़, भराड़ी, कांडा, काफलीगैर, कांधार और शामा में अंग्रेजी शराब की दुकान है। गरुड़, कांडा और काफलीगैर में देसी शराब का ठेका है। जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया बताते हैं कि इन दुकानों से एक माह में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था। जिले में 12 बार हैं। बार बंद होने से भी लाखों के राजस्व की चपत सरकार को लगी है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद शराब की सभी दुकानें और बार सील कर दिए हैं। इनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें