फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अैर सास पर महिला की हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
dead
विज्ञापन
बागेश्वर। संदिग्ध हालत मेें महिला की मौत के मामले में पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों से पुख्ता सबूत जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील क्षेत्र के ग्राम धूराफाट निवासी गंगा देवी का शव 13 सितंबर को संदिग्ध हालात में एक पेड़ के नीचे मिला था। गंगा के भाई ग्राम सिमस्यारी निवासी मनोज कुमार ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। इसमें गंगा के ससुरालियों पर हत्या का शक जताया। कहा कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। पेड़ खुद नहीं गिरा बल्कि हत्या के बाद पेड़ काटकर घटना को हादसा बताने का प्रयास किया गया है। मनोज के अनुसार गंगा ने मायके वालों को कई बात बताई थी, कई बार वह मारपीट से बचने के लिए भी मायके आती थी। मामला कई बार पुलिस तक भी पहुंचा लेकिन फिर उनमें समझौता हो गया। उन्होंने राजस्व पुलिस से आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।
काफलीगैर के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि इस मामले में सोमवार को धारा 302 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें गंगा के पति सुरेश लाल समेत सास को भी नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक परवीन सिंह टाकुली को मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों से आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर उन्हें गिरफ्तार करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें