फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर वाचर की हत्या में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
गरुड़क्षेत्र में किसान की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने 15 दिन बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जखेड़ा पटवारी क्षेत्र के ग्राम सिमगड़ी दानू निवासी दरवान राम (52) पुत्र आलम राम खेती करते थे। वह 18 सितंबर की रात साले भोपाल राम को छोड़ने गए थे लेकिन घर नहीं लौटे। 21 सितंबर को गांव के ही देवेंद्र राम की गोशाला के पीछे एक मंडुए के खेत में दरवान का सड़ा-गला शव मिला था।
विज्ञापन

23 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम हुआ था। दरवान की पत्नी पुष्पा देवी ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। इस आधार पर जखेड़ा के राजस्व उपनिरीक्षक युवराज गोस्वामी ने पांच अक्तूबर को धारा 302 और 201 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें गांव के ही भोपाल राम और उसके भाई गौरी राम पर दरवान की हत्या कर शव छिपाने का शक जताया गया। परिजनों ने बताया कि दरवान वन विभाग में फायर वाचर का काम करते थे जबकि लकड़ी तस्करी में बाधा की आशंका के कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें