कपकोट/कांडा। विधायक सुरेश गढ़िया ने विधानसभा क्षेत्र के पपों, रताइश, गापानी, सुंदिल, जुनायल आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने चौपाल लगातार ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निदान करने का आश्वासन दिया।
भ्रमण के दौरान विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। कपकोट के स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं पहले से बेहतर हो गई हैं। नई पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। कई नई सड़कों पर काम शुरू हुआ है। पुरानी सड़कों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीणों की हर छोटी-बड़ी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह खाती, जिला उपाध्यक्ष गणेश सुरकाली, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, मंडल महामंत्री सुरेश कालाकोटी, ग्राम प्रधान मंजू जोशी, हरीश मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद