फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर में बंद पड़े हैंडपंपों की मरम्मत हुई शुरू

Sat, 06 Dec 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बागेश्वर दौरे से ठीक पहले जल संस्थान की टीम शनिवार तड़के से ही हैंडपंपों की मरम्मत के कार्य में जुट गई। विभाग की यह अचानक सक्रियता जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर के विभिन्न हिस्सों में जहां हैंडपंप खराब होने के कारण स्थानीय निवासियों को पीने के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी। अब वहां जलसंस्थान की टीम पंपों को खोलकर उनके कलपुर्जों को बदलने और लीकेज ठीक करने में लगी है।
नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए लोग हैंडपंपों से पेयजल जुटाते हैं लेकिन कई हैंडपंपों के खराब होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। पिछले कई महीनों से नगर के लोग इन हैंडपंपों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। जल संस्थान ने अगले कुछ दिनों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए सभी हैंडपंपों को पूर्ण रूप से ठीक करने का आश्वासन दिया है। विभाग ने नगर क्षेत्र में 10 से अधिक हैंडपंपों की मरम्मत करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें