फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदा प्रभावित कैंचुआ के परिवारों को नाचनी में दिलाए किराये के मकान, निजी स्तर पर मिली आर्थिक मदद

Mon, 21 Sep 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के केंचुए में आपदा प्रभावितों को राहत रा​शि देते जनप्रतिनि​धि।
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत कालापैर-कापड़ी के तोक कैंचुआ में आपदा से प्रभावित परिवारों के सामने पुनर्वास और बच्चों की सुरक्षा की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आपदा प्रबंधन के तय मानकों के तहत प्रभावितों को सरकारी भवनों और स्कूलों में विस्थापित करने का नियम है लेकिन छोटे-छोटे बच्चों और व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण ग्रामीण वहां रहने में असमर्थता जता रहे थे। नियमावली में प्रभावितों को किराये के मकान में रखने के लिए सीधी वित्तीय सहायता का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी नियमों की इस तकनीकी अड़चन के बीच प्रभावित परिवारों को पिथौरागढ़ जिले के नाचनी बाजार में किराये के कमरों में शिफ्ट कराया गया है। इस व्यवस्था के लिए कपकोट विधायक सुरेश गढि़या ने अपने व्यक्तिगत स्तर से आर्थिक सहयोग दिया है। रविवार को उनके प्रतिनिधिमंडल ने कैंचुआ के पांच आपदा प्रभावित परिवारों को 5-5 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि पहुंचाई। इस दौरान ग्राम प्रधान नंदन सिंह दशौनी, बीडीसी सदस्य प्रतिनिधि मनोज कोश्यारी, ग्राम प्रधान दीक्षा कोश्यारी और चरण सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से कैंचुआ क्षेत्र में रामगंगा नदी से होने वाले भू-कटाव को रोकने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षा तटबंध का निर्माण शुरू कराने की मांग उठाई है।

विधायक सुरेश गढि़या ने कहा कि कैंचुआ में आपदा से प्रभावित परिवारों के सामने छोटे बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई को लेकर विषम परिस्थिति बनी हुई थी। आपदा मानकों में तत्काल किराये के मकान की व्यवस्था के लिए अलग से बजट का प्रावधान न होने के कारण यह समस्या आ रही थी। प्रभावितों को फौरी राहत देने के लिए निजी स्तर से मदद कर उन्हें नाचनी में रुकवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें