बागेश्वर में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं। सड़कों पर गड्ढों की भरमार के साथ ही नालियां भी तहस-नहस हो चुकी हैं। इससे दुर्घटनाओं का जोखिम बना हुआ है। नुकसान की मरम्मत में कार्यदायी संस्थाओं की कोताही पर डीएम ने सख्त रुख दिखाया है। उन्होंने मरम्मत न होने पर सड़कें और नालियां हस्तांतरित करने की हिदायत दी है।
डीएम रंजना राजगुरु ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान नगरीय क्षेत्रों में सड़कों और नालियों की बदहाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को खुद मरम्मत करने या नगरपालिका को हस्तांतरण के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों के किनारे लगे अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए विभागों से अतिक्रमण हटाने को कहा।
वहां एडीएम राहुल गोयल, सीओ महेश चंद्र जोशी, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ सुंदर सिंह, कपकोट रवींद्र सिंह, ईई लोनिवि एमसी शर्मा, कपकोट के संजय पांडेय, डीईओ बेसिक एमए अंसारी, ईई एडीबी एससी माजिला, केएमओयू इंचार्ज धरणीधर जोशी, ईई राजमार्ग हितेश कांडपाल, जिला आबकारी अधिकारी विवेक सौनकिया आदि थे।