फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात बाधित करने वाले होर्डिंग्स हटाए जाएं

Wed, 20 Dec 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार का उद्देश्य 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं पर 50 प्रतिशत की कमी करना है। इसके लिए राज्य में सड़क सुरक्षा कोष की स्थापना कर दी गई है। प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हर महीने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करें। 
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने डीएम को पुलिस, परिवहन और लोनिव की टीम गठित कर दुर्घटना स्थलों को चिन्हित करने के बाद उनका स्थलीय निरीक्षण कर ठीक करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के संबंध में बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने वर्ष 2013 से 2016 तक घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए चिन्हित दुर्घटना स्थलों के सुधार को लेकर की गई कार्रवाई और सुधार के बाद उक्त स्थल पर दुर्घटना की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्गों पर यातायात में बाधा पैदा करने वाले होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए।

जिलेवार सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जनपद में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की जा रही है। पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से समय समय पर चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन न करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एसपी मुकेश कुमार, एडीएम राहुल गोयल मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें