फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया

Mon, 12 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर नगर में जागरूकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों के एनसीसी कैडेटों और एनएसएस स्वयंसेवियों ने बागेश्वर नगर में  रैली निकाली। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली बचाएं, वैकल्पिक ऊर्जा संयंत्र लगाएं आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों से वैकल्पिक ऊर्जा संयंत्र लगाने का आह्वान किया। 


तहसील परिसर से सोमवार को सुबह एसडीएम एसएस राणा और सीईओ आरसी आर्य ने  हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।  रैली नुमाइशखेत मैदान तक आयोजित की गई। इसके बाद हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास में ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूत आवश्यकता है। ऊर्जा की बढ़ती खपत से हमारी कोयले, तेल व गैस जैसे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता बढ़ती जा रही है। सीमित भंडार और तेल, गैस की बढ़ती कीमतों से भविष्य में होने वाली ऊर्जा की कमी को देखते हुए  ऊर्जा के अन्य संभावित स्रोतों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एनसीसी अधिकारी दीपचंद्र जोशी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उरेडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी एसआर गौतम, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपा उपाध्याय, राजीव निगम, नीलम कार्की आदि शामिल थे। कार्यक्रम में जीआईसी व जीजीआईसी बागेश्वर, सैनिक हाईस्कूल, गायत्री विद्या मंदिर, जीआईसी मंडलसेरा, सरस्वती शिशु मंदिर, कंट्रीवाइड, विवेकानंद, नेशनल मिशन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें