बागेश्वर। बागेश्वर के संस्थागत क्वारंटीन में रखे गए बाहरी प्रदेशों से आए जिन सात लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। अब तक जिले से 25 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाहरी प्रदेशों से लौटे 7 लोगों के सैंपल बीते 4 मई को जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए थे। बागेश्वर के केएमवीएन गेस्ट हाउस स्थित संस्थागत क्वारंटीन के सह प्रभारी डॉ. एजल पटेल ने बताया है कि जिन सात लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, उन सभी लोगों को 14 दिन के होम क्वारंटीन पर घर भेज दिया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटीन में तीन अन्य लोगों ने 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है। इन लोगों को भी संस्थागत क्वारंटीन से घर भेज दिया गया है। इन लोगों को 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा। बताया कि अब संस्थागत क्वारंटीन में छह लोग रह गए हैं। गौरतलब है कि जिले से अब तक 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।