बागेश्वर में शराब की दुकान पर सोशल डिस्टेंस में खड़े तलबगार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। बागेश्वर में शराब की दुकान में अब पहले दिन की अपेक्षा भीड़ कम होने लगी है। शराब की दुकान के पास पुलिस मुस्तैद है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा रही है। बागेश्वर में 4 मई को जब डेढ़ महीने बाद शराब की दुकान खुली तो लोगों की बेतहाशा भीड़ शराब लेने के लिए उमड़ पड़ी। सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ी। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने शराब की दुकान के अनज्ञापी, सेल्समैन के साथ ही 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर अभियोग पंजीकृत किया। मंगलवार को भी शराब की दुकान में कम भीड़ थी। बुधवार को मंगलवार की अपेक्षा कुछ अधिक लोग शराब खरीदने के लिए पहुंचे। पुलिस के पहरे में शराब बिकी। शराब की दुकान के कर्मचारी शराब खरीदने आ रहे तलबगारों के हाथ सैनिटाइज करा रहे थे।