बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक जीआईसी में बुधवार को इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार तिवारी ने बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के टिप्स दिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजीव निगम ने एनएसएस की स्मारिका युवा स्वर के तृतीय अंक का विमोचन भी किया।
शिक्षक दीप जोशी, मयंक जोशी, जितेंद्र जोशी ने छात्रों को परीक्षा में बेहतर अंक पाने के टिप्स दिए। संचालन मनीष कुमार ने किया। वहां संजय कुमार टम्टा, प्रताप महरा, दीप जोशी, नवीन जोशी, चंद्रकांत पांडे, भीम सिंह कोरंगा, मनोज कांडपाल, सविता जोशी, नीलम कार्की, हरीश रावत आदि थे। ब्यूरो
बागेश्वर। पंत क्वैराली गांव के हाईस्कूल में बुधवार को एक शिक्षक सहित 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की ओर से स्कूल परिसर में राज्य वृक्ष बुरांश के 10 पौधे लगाए गए। बुधवार को पंतक्वैराली स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं सहित रसायन विज्ञान के प्रवक्ता पद पर चयनित सहायक शिक्षक मुकेश कुमार को विदाई दी गई।
राज्य वृक्ष बुरांश के पौधे लगाने के बाद दसवीं कक्षा के छात्रों ने नवीं कक्षा के छात्रों से पौधों की देखभाल करने को कहा। परीक्षा प्रभारी लक्ष्मण कोरंगा ने प्रवेश पत्र बांटे। विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक डॉ. रमेश कांडपाल, वीरेंद्र विक्रम, चंद्रशेखर चौबे, प्रकाश कनवाल, भुवन जोशी, नयन राम, अंकुर नेगी आदि थे।