काफलीगैर। सड़क निर्माण की मांग पर चल रहा क्रमिक अनशन लोकपर्व हरेला पर भी जारी रहा। आंदोलन के 16वें दिन भयंकर गर्मी के बावजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी, ऑनरी नायब सूबेदार और बीडीसी फतेह सिंह करायत मोर्चे पर डटे रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सभी को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब पूरा प्रदेश हरियाली का उत्सव मना रहा है, तब उनके क्षेत्र के लोग सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरेला पर्व सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप सकारात्मक निर्णय लेने की प्रेरणा देगा। इस दौरान समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधान और भूतपूर्व सैनिक ठाकुर सिंह करायत, केशर सिंह, मोहन सिंह, गोविंद जनोटी, हरीश जनोटी, प्रमोद, तेजेश्वर जनोटी आदि रहे।