बागेश्वर के तहसील परिसर में अनशन पर बैठे रेल मार्ग आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण को लेकर यहां चल रहा आंदोलन शनिवार चौथे दिन भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने नगर के रेल मार्ग से जुड़े बगैर पीछे न हटने का संकल्प दोहराया। चेताया यदि शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को छेड़ने की कोशिश की गई तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।
तहसील परिसर में शनिवार को कांग्रेस नेता बालकृष्ण, रमेश भंडारी, अर्जुन कुमार, ईश्वर पांडे, उमेद सिंह गढ़िया, गणेश कुमार, सुरेश चंद्र, दिनेश कुमार, संजय कुमार, और पनी राम क्रमिक अनशन पर बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से ब्रिटिशकाल से मंजूर रेल लाइन का काम शीघ्र शुरू कराने की मांग की। सभा का संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। कांग्रेेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, पूर्व प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, कांग्रेस प्रवक्ता विनोद पाठक, सुनीता टम्टा, महेश पंत, संजय साह जगाती, दलीप खेतवाल, पुषा आर्या अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।