फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण के लिए मनरेगा कर्मियों का धरना

Tue, 24 May 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग को लेकर बागेश्वर ब्लाक के मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मनरेगा कर्मियों ने मांगों की सुनवाई नहीं होने पर 27 मई से देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मंगलवार को सभी मनरेगा कर्मी ब्लाक कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मनरेगा कर्मी पिछले कई वर्षों से विकास खंडों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके नियमितीकरण को लेकर कोई पहल नहीं हुई है। कहा कि यदि जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो 27 मई से देहरादून में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह, हरीश सिंह दानू, पूरन चंद्र कांडपाल, हिमांशु नेगी, विक्रम गस्याल, संतोष पांडेय, कैलाश चंद्र, नरेंद्र सिंह परिहार, गणेश सिंह, धीरज रावल, दीवान सिंह, हिमांशु कोहली, मोहन राम आर्या, कविता धानिक, चंद्र मोहन जोशी, देवेंद्र गोस्वामी, कृष्ण कुमार, हितेश कुमार शामिल थे। 
विज्ञापन



कपकोट (बागेश्वर)। ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने वालों में मनरेगा कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश दानू, जेई मोहन कोरंगा, गौरव तिवारी, संजय गोस्वामी, रेेजगार सहायक बलवंत पपोला, देवकीनंदन जोशी, माया कुमाल्टा, ललित जोशी, कंप्यूटर आपरेटर रितेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें