फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण को लेकर एनएचएम कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 20 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अपनी मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन का कार्य बहिष्कार 16वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। शनिवार को सभी एनएचएम कर्मियों ने रोज की तरह जिला अस्पताल परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर आयोजित सभा में आंदोलनकारी  एनएचएम कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी लगातार उपेक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद उनके नियमितीकरण को लेकर प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर शीघ्र नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन करने वालों में कमल जोशी, रवि कुमार, अनूप कांडपाल, गिरीश चंद्र, डॉ. नवल परिहार, ईश्वर प्रकाश, आनंदी, मंजू नगरकोटी सहित जनपद के सभी एनएचएम कर्मी मौजूद थे। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सुविधाओं पर असर पड़ने लगा है। टीकाकरण सहित तमाम कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें