फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों में कमी मिलने पर नपेंगे जिम्मेदार अधिकारी

Fri, 16 Dec 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद के दो विधानसभा क्षेत्रों में शामिल 349 मतदेय स्थलों का जिला स्तरीय अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। डीएम ने कहा कि पोलिंग पार्टी को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि बूथ पर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
भौतिक सत्यापन के दौरान पानी, बिजली, शौचालय, रैम्प तथा मतदेय स्थल की स्थिति  के संबंध में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए डीएम ने निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न अधिकारियों की बैठक में डीएम ने मतदेय स्थलों में 30 दिसंबर तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि कपकोट विधान सभा क्षेत्र के 48 बूथों और बागेश्वर विधान सभा के 32 बूथों में विद्युत व्यवस्था सही नहीं है। डीएम ने यथाशीघ्र विद्युत व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।  इसी प्रकार कपकोट के 17 तथा बागेश्वर के 25 मतदेय स्थलों में पेयजल व्यवस्था ठीक करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम एसएस जगंपांगी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र सिंह बिष्ट, एनएस नगन्याल, सीईओ आरसी आर्या, तहसीलदार बागेश्वर गौरी दत्त तिवारी आदि थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें