फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रास सोसायटी ने सेनिटाइज किए थ्रेशर

विज्ञापन
बागेश्वर के बिलौनासेरा में किसानों के उपकरण सैनिटाइज करते रेडक्रास सोसायटी के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। करोना के संक्रमण के बीच हर कोई जनहित के कामों में खुद ही जुड़ जा रहा है। जनसेवा का चयन भी अपने आप कर रहे हैं। ऐसा ही किया जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने। सोसायटी ने जिला मुख्यालय के गांवों में किसानों के थ्रेशर और अन्य उपकरण सैनिटाइज किए। किसानों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और मॉस्क पहनकर काम करने की सलाह दी। जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बिलौनासेरा में किसानों के थ्रेशर और अन्य उपकरण सैनिटाइज किए गए। किसानों से नियमों का पालन कर गेहूं की कटाई और मड़ाई करने की अपील की। इस दौरान सोसायटी के वायस चेयरमैन संजय साह जगाती, सदस्य जगदीश चंद्र उपाध्याय, मोहमुद्दीन अहमद, शंकर पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें