बागेश्वर में पीआरडी जवानों की परेड का निरीक्षण करते सुबेदार गोविंद सिंह परिहार। संवाद न्यूज एजे
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुंभ मेले में तैनाती के लिए पीआरडी जवानों का प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के नौवें दिन जवानों को आग से निपटने के तरीके बताए गए। अग्निशमन विभाग के एएसआई गणेश चंद्र ने आग पर नियंत्रण पाने के टिप्स दिए।
कुंभ मेले में जिले के सौ पीआरडी जवानों की तैनाती होनी है। तैनाती से पूर्व जवानों को हर मुश्किल स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने जवानों को विपरीत परिस्थितियों में आग को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया।
सूबेदार गोविंद सिंह परिहार पीआरडी जवानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पीआरडी जवानों ने उनके प्रशिक्षण की सराहना की। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, शिविर अध्यक्ष हेमा परिहार, सह शिविर अध्यक्ष रवींद्र कोहली, ब्लॉक कमांडर कुंदन राम आदि थे।