बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने दो लाख पच्चीस हजार की कीमत के गहनों से भरा हुआ खोया बैग बरामद कर युवक के सुपुर्द किए। खोए हुए गहने पाकर युवक ने पुलिस का आभार जताया।
मंगलवार को कपकोट तहसील क्षेत्र के जगथाना निवासी विजय कुमार ने कोतवाली में सूचना देकर बताया कि वह अपनी बहन की शादी के लिए जेवर खरीदने आया था। जेवर से भरा बैग जिला अस्पताल के पास से कहीं खो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी बैग का कोई पता नहीं लग पा रहा है। बैग में डेढ़ तोला सोने के आभूषण थे। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने संभावित स्थानों में खोजबीन की। नगर में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की तलाशी ली। काफी खोजबीन के बाद टीम ने बैग और उसमें रखे आभूषणों सहित बरामद किया। बरामद बैग पुलिस ने युवक को सौंपा गया। बैग पाकर युवक ने पुलिस का आभार जताया। संवाद