फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़कों के निर्माण को मिली वन अधिनियम की मंजूरी

Tue, 11 Aug 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से राज्य सेक्टर से मंजूर तीन किमी लंबी झटक्वाली-ग्वाड़ सड़क और तीन किमी लंबी खातीगांव-नरगोली-चंतोला सड़क के निर्माण पर बाधक बने वन अधिनियम की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्दी ही सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। फर्स्वाण ने बताया कि पिंडारी मार्ग के हरसीला से कपकोट की ओर चौड़ीकरण और हॉटमिक्स कार्य के लिए शासन से बजट शीघ्र अवमुक्त होगा। भाजपा ने अपने शासनकाल में क्षेत्र का विकास रोक दिया था। कांग्रेस के सत्ता संभालते ही विकास की रफ्तार तेज हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें