फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राउमावि लेटी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

Sat, 06 Oct 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते पूर्व सीईओ एआर आर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु के निर्देशन में राउमावि लेटी के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली और पंजीकरण अभियान चलाया। रैली में बच्चे सब का छोड़ दो लेकिन वोट जरूर दो आदि प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। बच्चों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक मतदान होना जरूरी है। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये कई जानकारियां दी। स्वीप के जिला प्रभारी कैलाश प्रकाश चंदोला ने बच्चों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहां प्रधानाचार्य विपिन चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, राजेंद्र पूना, भगवती प्रसाद, ललित मोहन, नंदन सिंह और कमल टम्टा थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें