फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूप और पंकज जैसे कोरोना योद्धाओं की वजह से मिल रहा राशन, सब्जी

विज्ञापन
ट्रक चालक रूप राम। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण काल में कोरोना योद्धाओं की हर तरफ सराहना हो रही है। उन्हें लोग सम्मानित भी कर रहे हैं लेकिन इस संकटकाल में असल कोरोना वीरों की भूमिका निभा रहे एक तबके की ओर किसी का ध्यान नहीं है। यह आवश्यक सामान की आपूर्ति कर रहे उन चालक, परिचालकों का तबका है, जिनकी वजह से लॉकडाउन के इस दौर में लोगों को राशन और सब्जी उपलब्ध हो पा रही है। जी हां ये लोग रोज हल्द्वानी से सब्जी और राशन की ट्रकों के माध्यम से आपूर्ति कर रहे हैं। लगभग डेढ़ सौ किमी के फासले में इन्हें भोजन तो दूर, चाय तक नसीब नहीं हो रही है। ये लोग फल और बिस्कुट खाकर लोगों के लिए राशन और सब्जी पहुंचा रहे हैं। हमने इन कोरोना योद्धाओं से बात की। जानिए उनकी दिनचर्या उन्हीं की जुबानी। ::::: "लॉकडाउन के बाद से हल्द्वानी से राशन बागेश्वर ला रहा हूं। सरयू नदी में बन रहे पुल के लिए भी सरिया आदि ला रहा हूं। बागेश्वर से ही खाना लेकर जाता हूं। कभी-कभी केवल बिस्कुट से काम चलाना पड़ता है।" -रूप राम ट्रक चालक निवासी असों बागेश्वर। ::::: " लॉकडाउन के बाद से सप्ताह में दो बार हल्द्वानी से बागेश्वर सब्जी ला रहा हूं। सब्जी व्यवसायी के घर हल्द्वानी से भोजन बनाकर लाते हैं। वापसी में फल और बिस्कुट से भी काम चलाना पड़ता है। इस समय सब्जी का ढुलान कर सकून मिल रहा है।" - पंकज कुमार ट्रक चालक निवासी सुयालबाड़ी, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक चालक पंकज कुमार। - फोटो : AMAR UJALA
ट्रक चालक पंकज कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें