बैजनाथ पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग को भगा ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
16 जनवरी को बैजनाथ थाने में परिजनों ने नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत के नेतृत्व में बैजनाथ थाना प्रभारी राजीव उप्रेती ने नाबालिग की तलाश के लिए टीम गठित की। लड़की को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर भटखोला (छानी) निवासी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयानों पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363/366क/376 और 5ठ/6 पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। 21 जनवरी को आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।