बागेश्वर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर युवती से जाति सूचक शब्द इस्तेमाल कर उसे अपमानित करने का भी आरोप है। आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
बीते पांच जुलाई को कोतवाली में पीड़िता ने भीड़ी, दफौट निवासी उमेश चंद्र तिवारी (24) के खिलाफ तहरीर थी दी। तहरीर में बताया कि आरोपी उसे घर से कई स्थानों पर ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन बाद में मुकर गया और उसके लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को ताकुला टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।