फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरे इंद्रधनुषी रंग

विज्ञापन
बागेश्वर के महर्षि विद्या मंदिर में नृत्य की प्रस्तुति देते छात्र। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर सैंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने विधायक निधि से विद्यालय को प्रोजेक्टर आदि के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सैंज स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का विधायक दास और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने शुभारंभ किया। विधायक दास ने कहा बच्चों की पहली शिक्षिका उसकी मां होती है। घर में मां और स्कूल में शिक्षक, दोनों मिलकर बच्चों का भविष्य संवारते हैं। जिपं उपाध्यक्ष परिहार ने कहा प्रतियोगिता के इस दौर में बच्चों को अपनी पढ़ाई पूरे मनोयोग से करनी होगी। उप शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे ने अभिभावकों से बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखने को कहा। प्रधानाचार्य कविता कांडपाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद बच्चों ने कुमाउंनी, गढ़वाली, नेपाली समेत विभिन्न लोकगीत और लोकनृत्य पेश किए। जिसका दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। संचालन सुरेश कांडपाल और पूनम कठायत ने किया। यहां महर्षि विद्या मंदिर बिलौना की प्रधानाचार्य रेखा धामी, मंडलेसरा की सावित्री धामी, हेम लोहनी, अनूप कांडपाल, रमेश दानू, राजेंद्र टंगड़िया, बसंती हरड़िया, निर्मला बिष्ट, मनीषा रस्तोगी, किरन परिहार, तनुजा तिवारी, सावित्री परिहार, जानकी कोरंगा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें