फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर उपचुनाव के लिए 1040 कार्मिक तैनात

Fri, 11 Aug 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए 1040 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को मतदान कार्मिकाें का प्रथम रेंडमाइजेशन किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने बताया कि उपचुनाव में 260 पीठासीन अधिकारी, 260 मतदान अधिकारी प्रथम, 260 मतदान अधिकारी द्वितीय, 260 मतदान अधिकारी तृतीय की तैनाती की गई है। कार्मिकों को 18 अगस्त को प्रथम और 24 अगस्त को द्वितीय सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। चुनाव के लिए 188 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें एक सखी और एक पर्दानशी बूथ बनाया जाएगा।
सखी बूथ में सभी महिला मतदान कार्मिक तैनात होंगी, जबकि पर्दानशी बूथ पर एक महिला कार्मिक तैनात होगी। उन्होंने सभी कार्यालय अध्यक्षों को मतदान में लगे अपने-अपने कार्मिकों को ड्यूटी आर्डर वितरित करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपचुनाव : एक नामांकन प्रपत्र लिया
बागेश्वर। उपचुनाव के लिए शुक्रवार को एक दावेदार ने नामांकन पत्र लिया। रिटर्निंग अधिकारी हर गिरि ने बताया कि अब नामांकन पत्र निशुल्क दिए जाते हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं की जाती है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एक नामांकन पत्र देवकी देवी पत्नी हरी राम शास्त्री ने दो सेट में लिया है।


उपचुनाव को लेकर सजग हुई पुलिस, चेकिंग अभियान में तेजी

बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस तैयारियों में जुट गई हैं। आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस के चेकिंग अभियान में तेजी आ गई है। एक ओर पुलिस जिले के सभी छह बैरियर पर सघन चेकिंग कर रही है तो वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने नगर के नई बस्ती में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए अभियान चलाया।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देश पर जिले की सीमा पर बने बैरियरों पर संबंधित थानों की पुलिस लगातार कड़ी चेकिंग कर रही है। इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने नई बस्ती इलाके में जाकर निरीक्षण किया और लोगों को कच्ची शराब और अन्य मादक पदार्थों को लेकर छापेमारी की। हालांकि पुलिस को किसी प्रकार के मादक पदार्थ बरामद नहीं हुए। एसपी कोंडे ने बताया है कि अभियान चुनाव तक जारी रहेगा।
भाजपा नेता जेसी आर्या ने की दावेदारी

गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल के सह संयोजक जेसी आर्या ने बागेश्वर विधानसभा सुरक्षित सीट से दावेदारी कर दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में एडवोकेट जेसी आर्या ने कहा कि वह वर्षों से भाजपा के कार्यकर्ता है। पार्टी के हर कार्यक्रम में बराबर भागीदारी करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर विधान सभा क्षेत्र के गरुड़ विकासखंड में सबसे ज्यादा मतदाता है। भाजपा हाईकमान को इस उप चुनाव में मुझे पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें