फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुलिस अभिरक्षा से भागा वारंटी अब भी पुलिस की पहुंच से दूर

Wed, 03 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस अभिरक्षा से भागा वारंटी अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। कोतवाली पुलिस, एसओजी और पुलिस लाइन के कर्मियों की संयुक्त टीम आरोपी की खोजबीन कर रही है। पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप में वारंटी पर धारा 224 के तहत केस भी दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को कोतवाली पुलिस चौरासी निवासी एनडीपीएस के वारंटी धीरज थापा (23) को गिरफ्तार कर मेडिकल और कोविड जांच के लिए जिला अस्पताल लाई थी। अस्पताल से वारंटी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इनसेट
स्मैक तस्करी में पकड़ा गया था युवक
बागेश्वर। पुलिस अभिरक्षा से भागा युवक पिछले साल स्मैक तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में केस दर्ज था और वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहा था। मामले में जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। अप्रैल में उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ। वारंटी को सुबह पुलिस ने पकड़ तो लिया, लेकिन दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह पुलिस अभिरक्षा से भाग गया।
विज्ञापन

कोट
फरार वारंटी के दफौट-मालता सड़क पर देखे जाने की सूचना मिली है। पुलिस टीम खोजबीन में जुटी है। संभावित स्थानों पर लगातार कांबिंग की जा रही है। आरोपी के जिले से बाहर जाने की संभावनाओं को देखते हुए सरहदी जिलों को भी सूचित किया गया है। वारंटी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में केस भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें