फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: देर रात तक डीजे बजाना और आतिशबाजी पड़ेगी भारी

Wed, 03 May 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। इन दिनों बरात का सीजन चरम पर है। जिला मुख्यालय में देर रात तक तेज शोर के साथ बैंड, डीजे और आतिशबाजी का शोर लोगों की नींद खराब कर रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर के सभी टेंट हाउस, बरात घर और डीजे संचालकों को तय समय सीमा के बाद तेज ध्वनि से डीजे, बैंड बजाने और आतिशबाजी छोड़ने पर रोक लगाने को कहा है।
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक सहालग सीजन रहता है। साल की सबसे अधिक शादियां इसी सीजन में होती हैं। आधुनिक समय की बरात में ध्वनि प्रदूषण का दायरा बढ़ गया है। रात को होने वाली बरात दुल्हन के घर या बरात घर में आधी रात तक पहुंच रही हैं। नगर की सड़कों पर रात आठ बजे से 11 बजे तक तेज जोरशोरसे बजता बैंड, डीजे और कानफोड़ू आवाज में आतिशबाजी छुड़ाते बराती नगरवासियों के लिए परेशानी बने हैं। बरात वाले घर में भी देर रात तक शोर के साथ बज रहा डीजे आसपास रहने वालों की नींद खराब कर रहा है।
इधर, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि रात 10 बजे के बाद तेज आवाज से डीजे बजाने पर दो संचालकों का चालान किया गया है। पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है। नियत समय सीमा के बाद तेज आवाज में डीजे, बैंड बजाने, आतिशबाजी छुड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें