कांडा/कपकोट/बागेश्वर। कपकोट में शुक्रवार से रामलीला का मंचन का शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविंद बिष्ट ने रामलीला का शुभारंभ किया।
रामलीला के पहले दिन नट नटी का मंचन, रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या के बाद ब्रह्मा के द्वारा उन्हें वरदान देने, भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म, सीता जन्म अवतार का मंचन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत सभासद शामीली देव, तनुज तिरुवा, हेमा देवी, डुंगर सिंह रावत, रामलीला कमेटी अध्यक्ष चंद्र सिंह कपकोटी, मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह, सचिव राम चंद्र जोशी, निदेशक आनंद बल्लभ पांडे, संरक्षक मोहन कपकोटी, वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी दत्त कांडपाल, त्रिलोक सिंह कपकोटी, महिमन कपकोटी, प्रकाश कांडपाल आदि रहे। वहीं कमेड़ीदेवी, किड़ई पचार गांव में भी रामलीला आयोजित की जा रही है। यहां रामलीला देखने कई गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। कांडा में रामलीला रविवार से शुरू होगी। ब्यूरो