धरमघर की चल रही रामलीला में अभिनय करते कलाकार। संवाद
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण अंचलों में रामलीला की धूम है। कांडा, कपकोट, किड़ई-पचार, धरमघर, भंतोला और घांघली में रामलीला मंचन चल रहा है। देर रात तक दर्शक रामलीला का लुत्फ उठाने उमड़ रहे हैं। धरमघर, भंतोला और किड़ई-पचार की रामलीला के चौथे दिन राम बरात से लेकर कैकेई के कोप भवन और राम के वनवास को जाने की तैयारी तक का मंचन किया गया। कांडा में सातवें दिन की रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध का मंचन किया गया। जिले के नगर में शारदीय नवरात्र में रामलीला की जाती है। ग्रामीण अंचलों में खेतीबाड़ी का काम पूरा करने के बाद ही रामलीला आयोजित की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों लोगों के पास समय रहता है जिसके चलते अधिक से अधिक लोग रामलीला का आनंद ले सकते हैं। संवाद