फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जौरासी में जनकनंदिनी का हुआ हरण

Tue, 03 Jun 2025 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के जौरासी समेत सराईखेत व गुमटी में इनदिनों रामलीला मंचन से राममय माहौल बना है। जौरासी में छठे दिन सूर्पणखा नासिका छेदन, खरदूषण व त्रिसरा का वध, मारीच का कपट, सीता हरण व जटायु के प्राण त्यागने आदि प्रसंगों का मंचन हुआ।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह घुघत्याल, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह बिष्ट, चंदन सिंह महरा, चंदन सिंह बिष्ट, हरीश जोशी समेत कई लोग व्यवस्था में जुटे हैं। गुमटी में रामलीला मंचन जोरों पर है। जहां पांचवें दिन भरत मिलाप व दशरथ के प्राण त्यागने का मंचन हुआ। सराईखेत में सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण संवाद मुख्य आकर्षण रहा। जिसमें मंगल सिंह तड़ियाल के निर्देशन में पात्रों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यहां सौरभ रावत ने राम, हिमांशु नेगी नेगी ने लक्ष्मण, शिवराज ने परशुराम और माधो सिंह ने रावण की भूमिका में बेहतरीन अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें