अल्मोड़ा। श्री राम सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा समिति की ओर से शिखर तिराहे पर पालिका पार्किंग के भवन में आयोजित महिला रामलीला में बाली सुग्रीव युद्ध और बाली वध हुआ। त्रिसरा, खर-दूषण वध, रावण-मारीच संवाद, सीता हरण, जटायु प्रसंग, राम विलाप, शबरी मिलन, सुग्रीव मैत्री आदि प्रसंग मंचित हुए।
रामलीला कमेटी की ओर से बाड़ेछीना में आयोजित रामलीला में रावण का वध, सीता अग्नि परीक्षा, भरत मिलाप, श्री राम राज्याभिषेक हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक पवन बिष्ट थे। विशिष्ट अतिथि गोपाल मटियानी थे। रामलीला का निर्देशन हेम तिवारी ने किया। वहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमल बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह गैड़ा, बसंत तिलारा, हिमांशु वर्मा, पंकज पैनवाल, गोविंद बिष्ट, चंचल तिलारा, गोविंद सुप्याल आदि थे। धीरज और खिलानंद भट्ट ने संचालन किया।
विकासखंड धौलादेवी के खोला में आयोजित रामलीला राम राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुई। जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा मुख्य अतिथि रहे। राम का अभिनय दीपक गैड़ा, लक्ष्मण का कृष्ण गैड़ा, सीता का कुंदन गैड़ा, भरत का मयंक गैड़ा, शत्रुघ्न का आयुष गैड़ा, हनुमान का मोनू गैड़ा, रावण का महेश्वर गैड़ा ने किया। वहां कमेटी के अध्यक्ष हरीश गैड़ा, प्रेम गैड़ा आदि थे। मेलगांव में आयोजित रामलीला में रावण वध के बाद भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। क्षेत्रवासियों ने भगवान राम की आरती कर मंगल गीत गाए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश जोशी, गजाधर जोशी, गोविंद जोशी, मथुरा जोशी, गणेश पांडेय, नंदाबल्लभ जोशी, हरीश जोशी, गोपाल जोशी आदि थे।
धरमघर की रामलीला में ताड़का-सुबाहु वध
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर की रामलीला में दूसरे दिन ताड़का, सुबाहु वध की लीला का मंचन किया गया। लीला की शुरुआत सीता जन्म, मुनि विश्वामित्र के राम, लक्ष्मण को साथ ले जाने, ताड़का-सुबाहु वध, गौरी पूजन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। राम की भूमिका पवन कार्की, लक्ष्मण पंकज कार्की, सीता सौरभ पाठक, दशरथ लाल सिंह मर्तोलिया, जनक की भूमिका परसी लाल वर्मा, विश्वामित्र की भूमिका हेम पाठक ने निभाई। उधर, कांडा में भी रामलीला जारी है। संवाद