फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से जाना जाएगा राउमावि करालापालड़ी

Tue, 25 Apr 2017 10:28 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
राउमावि करालापालड़ी में समारोह का उद्घाटन करतीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राउमावि कराला पालड़ी का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर रख दिया है। इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का बागेश्वर के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसडीएम रिंकू बिष्ट और मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


समारोह में नाइन कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने बैंड की धुन की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेनानी के पुत्र फतेसिंह करायत ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा कि इस विद्यालय का नाम सेनानी के नाम पर रखने के लिए सेनानी के परिवारजनों की ओर से अथक प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि सेनानी स्व.महेंद्र सिंह करायत ने देश की आजादी में अहम योगदान दिया। उन्होंने सेनानी स्व.महेंद्र सिंह की धर्मपत्नी कमला देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कमला टम्टा, भूपेंद्र रौतेला, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल सिंह रौतेला, हरीश जनौटी, कै. चंदन सिंह करायत, दीवान सिंह करायत, मोहन सिंह करायत, सुरेंद्र सिंह जनौटी, नाइन कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार रमेश घुघुतियाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें