फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी की रामलीला में राम ने किया रावण वध

विज्ञापन
धरमघर की रामलीला में वनवास को जाते श्रीराम। अमर उजाला - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। बाराही देवी रामलीला कमेटी की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी में रामलीला का मंचन किया गया। 12 नवंबर से शुरू इस रामलीला का समापन शुक्रवार रात हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले बृहस्पतिवार रात वहां मेघनाद वध, सुलोचना प्रसंग, अहिरावन वध, राम-रावण युद्ध, रावण वध, विभीषण राज्याभिषेक, सीता अग्नि परीक्षा हुई। इधर, धरमघर की रामलीला में राम वनवास हुआ। भूपेंद्र लसपाल कैकेई, राहुल साह कौशल्या, प्रदीप पाठक सुमित्रा, त्रिलोचन गुप्ता केवट बने। मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष देवकी नंदन पाठक ने शुभारंभ किया। मनोहर पंचपाल और केदार महर ने संचालन किया। आयोजन में देव सिंह पंचपाल, हरीश चंद्र पाठक, पप्पू लाल, गजेंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें