नाचती में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी और अभिभावक। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। शिक्षक अभिभावक के द्वार कार्यक्रम के तहत राइंका नाचती के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। सेवित क्षेत्र में ग्रामीणों को बेटा और बेटी को समान रूप से शिक्षित करने, नशे से दूर रहने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य दयाल सिंह कुमल्टा के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विद्यालय से बड़ेत और चौनली गांव तक रैली निकाली। वहां पर ललित मोहन पाठक, महेश चंद्र टम्टा, प्रकाश सिंह धपोला आदि थे।