बागेश्वर के लीती में रिंगाल से राखी बनाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। लीती में रिंगाल की हस्तनिर्मित राखी बनाकर महिलाएं लोगों को वोकल फॉर लोकल का संदेश दे रही हैं। हिमालय क्राफ्ट समूह लीती की महिलाओं ने रिंगाल की मनमोहक राखियां बनाई हैं। राखियां सस्ती और आकर्षक होने से उन्हें अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
कोरोना महामारी और भारत-चीन विवाद के बाद इस बार बाजार में चीन निर्मित राखियां गायब हैं। ऐसे में हिमालय क्राफ्ट समूह लीती की महिलाओं ने रिंगाल की राखी के बाजार में अच्छा बिकने की उम्मीद है। महिलाओं की बनाई गई राखियां सस्ती और सुंदर हैं। महिलाओं द्वारा रिंगाल के कैरीबैग, ज्वेलरी, डस्टबिन आदि चीजें भी बनाई जा रही हैं। ग्राम्या की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थाओं के माध्यम से अन्य जगहों को राखियां भेजी जा रही है। उन्होंने दुकानदारों से रिंगाल की राखियां भी खरीदने की अपील की है। सामाजिक कार्यकर्ता ममता मेहता ने कहा कि पिछले साल भी उन्होंने राखियां बनाई थी लेकिन बाजार में कम बिकी। लोकल बाजार में काफी दिक्कतें आई। इन बार राखियों को लेकर अच्छी उम्मीद है। यदि जनप्रतिनिधि सहयोग दें तो राखी को अच्छा बाजार मिल सकता है।