फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजूहा अनर्सा के बच्चों ने निकाली रैली

Sat, 06 May 2017 10:19 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
स्वच्छता के लिए जागरुक करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजूहा अनर्सा के बच्चों ने शनिवार सुबह जन-जन का प्रयास शिक्षा का विकास कार्यक्रम के तहत स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। रैली प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सिंह नगरकोटी और पूर्व ग्राम प्रधान दीवान सिंह खेतवाल के मार्गदर्शन में निकली। रैली अनर्सा, देवलचौंरा, सन और हरसीला आदि गांवों में गई। बच्चे प्रेरणादायक नारे लगा रहे थे। उन्होंने लोगों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया। रैली में प्रधानाध्यापक दीपेंद्र कुमार भट्ट, रोजिला खान, रीना धामी, राम चंद्र जोशी, पूर्व पीटीए अध्यक्ष केदार सिंह खेतवाल, ग्राम प्रधान गीता देवी, केदार सिंह मेहता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें