फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल बिलखेत के 45 बच्चे एक शिक्षक के भरोसे

Sat, 06 May 2017 10:17 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्राइमरी स्कूल बिलखेत में 45 बच्चे एक शिक्षक के भरोसे हैं। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। गुस्साए अभिभावकों ने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपे। इनमें उन्होंने शिक्षकों की शीघ्र तैनाती न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

    
प्राइमरी स्कूल बिलखेत के ग्रामीणों ने डीएम ने ज्ञापन में कहा कि राजकीय प्राइमरी स्कूल बिलखेत में पंजीकृत 45 बच्चों को एक शिक्षक के भरोसे छोड़ दिया गया है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण नौनिहालों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। शिक्षकों की तैनाती की मांग अब तक कई बार उठा दी है। लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। उन्होंने डीएम से विद्यालयों में अध्यापकों की शीघ्र तैनाती की मांग की है। उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।

ज्ञापन देने वालों में राउमावि गैराड़ के एसएमसी अध्यक्ष बीना देवी, पीटीए अध्यक्ष भगवत नगरकोटी, प्राइमरी स्कूल के पीटीए अध्यक्ष भुवन चंद्र, नरेंद्र सिंह, भवगत सिंह, दिनेश सिंह, कुशाल सिंह, दर्शन सिंह, चतुर सिंह, गीता देवी, दिनेश सिंह और नारायण सिंह आदि थे। डीएम ने शिष्टमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें