बागेश्वर। साइबर अपराधों की रोकथाम और बचाव के लिए नगर में जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीडी पांडेय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर बीडी पांडेय परिसर में पुलिस ने स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, सीवीवी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने कराने को कहा। संवाद