बागेश्वर। नगर की लाइफलाइन माने जाने वाले पुराने झूला पुल की जगह पर बन रहे आधुनिक पैदल पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोनिवि ने मानसून की दस्तक से ठीक पहले पुल के दोनों तरफ के अबेटमेंट पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। लोनिवि के अभियंता का कहना है कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तरायणी मेले के दौरान इस नए पुल पर आवागमन सुचारू कर दिया जाएगा।
पुराने झूला पुल के अनुपयोगी हो जाने के बाद से ही नगरवासियों को नदी के इस पार से उस पार आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर स्कूली बच्चों, व्यापारियों और रोजमर्रा के काम से आने वाले ग्रामीणों को लंबे समय से इस पुल के न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन ने नए पैदल पुल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी, जिसका कार्य अब अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है।
कोट
नदी का जलस्तर बढ़ने से पहले ही हमने पुल के दोनों अबेटमेंट का निर्माण पूर्ण कर लिया है। हमारा लक्ष्य है कि साल 2027 में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले के दौरान इस नए पुल पर आम जनता का आवागमन सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाए। - अमित कुमार पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट