फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ा सरयू, गोमती का जलस्तर

Thu, 26 Jul 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में सरयू का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिछले 24 घंटों से जारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गाड़-गधेरे उफान पर आ गए हैं। बागेश्वर में जलस्तर बढ़ने के बाद सरयू खतरे केे निशान से चार मीटर नीचे पहुंच गई है। प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने का अलर्ट जारी किया है।  
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को भी बारिश लगातार जारी रही। बागेश्वर विकास खंड से लेकर कपकोट और गरुड़ में बादल झमाझम बरसे। बागेश्वर और कपकोट में अधिक बारिश हुई। बारिश के बाद गाड़-गधेरे उफान पर आ गए। नदियों का जलस्तर बढ़ गया। बागेश्वर में सरयू खतरे के निशान से चार मीटर नीचे पहुंच गई। गोमती का जलस्तर भी बढ़ गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन से अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नदी तटों से दूर रहने और उफनाए गधेरों को पार न करने की चेतावनी जारी की है। 

नदियों से सिल्ट से पेयजल योजनाएं प्रभावित 
बागेश्वर। नदियों में सिल्ट आने से पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। नदियों के पानी पर निर्भर ग्रेविटी और पंपिंग योजनाओं में सिल्ट आने से फिल्टरेशन प्रक्रिया धीमी हो गई है। इससे घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। क्षेत्रवासियों को प्राकृतिक स्रोतों से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी नदियों में सिल्ट के चलते पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। पूरे शहर की पेयजल आपूर्ति पर इसका असर पड़ा। सिल्ट आने के चलते फिल्टरेशन की प्रक्रिया धीमी हो गई। प्लांट की सफाई के लिए बार-बार बैक वॉश लेना पड़ा। कम पानी फिल्टर होने से आपूर्ति में व्यवधान हुआ। पानी की सफाई के लिए ज्यादा एलएम मिलाने के बाद भी मटमैलापन नहीं गया। 
लोगों ने जल संस्थान के मटमैले पानी देखकर पीने में इस्तेमाल ही नहीं किया। लोगों को जल स्रोतों से पीने का पानी लाना पड़ा। जल संस्थान के ईई नंद किशोर ने बताया कि नदी में सिल्ट आने के फिल्टरेशन का काम प्रभावित हुआ। सिल्ट के चलते ही मटमैले पानी की आपूर्ति हुई।  

पिछले 24 घंटों में जिले में हुई बारिश 
बागेश्वर- 45 एमएम 
कपकोट- 35 एमएम 
गरुड़- 22.5 एमएम 



नदियों का जलस्तर  
सरयू- 866.70 मीटर 
गोमती- 864.10 मीटर 

रीमा-पचार में कॉजवे बहा 
बागेश्वर। भारी बारिश के बीच रीमा-पचार मार्ग के बीच सड़क पर कॉजवे बह गया है। इससे सड़क के धंसने का आशंका बनी है। सड़क से गुजर रहे वाहनों के लिए भी जोखिम बढ़ गया है। इसको देखते हुए रीमा चौकी पुलिस ने कार्यदायी संस्था को जल्द मरम्मत को कहा है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश के बीच सड़क का कॉजवे बह गया। चौकी प्रभारी जेएस चुफाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई को घटना की जानकारी दे दी है। कॉजवे बहने से सड़क दुर्घटना की आशंका बनी है। खतरे केे देखते हुए कार्यदायी संस्था से जल्द मरम्मत को कहा है। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें