बारिश के बाद उफनाई बागेश्वर की गोमती नदी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सोमवार की रात हुई भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। बारिश से जहां पोथिंग-शोभाकुंड मोटर मार्ग पांच जुलाई से बंद पड़ा है वही कपकोट-कर्मी-बगर मोटर मार्ग मंगलवार को दिन के एक बजे से बंद पड़ा है। बारिश से तहसील कांडा में एक मकान को आंशिक क्षति पहुंची है। गोमती और सरयू नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों नदियां उफान पर है। बारिश से कई सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया है।
बारिश से पोथिंग-शोभाकुंड मोटर मार्ग में मलबा आने के कारण पांच जुलाई से बंद पड़ा है। वहीं कपकोट-कर्मी-बगर मोटर मार्ग में मंगलवार दोपहर एक बजे से बंद पड़ा है। बागेश्वर-पिथौरागढ़ मार्ग में विजयपुर के पास कलवर्ट बंद होने से मार्ग एक घंटे बंद रहा। बाद जेसीबी भेजकर मार्ग खोला गया। बारिश से तहसील कांडा के अंतर्गत गोपाल राम पुत्र केश राम निवासी पंतोली का मकान आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। बागेश्वर में 7.50 एमएम, कपकोट में 27.50 एमएम, गरुड़ में 30 एमएम बारिश हुई। बारिश से सरयू और गोमती उफान पर है।