फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में तेज बारिश, पांच ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित

Thu, 06 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। बागेश्वर में बृहस्पतिवार को तेज बारिश हुई। मलबा आने से जिले की पांच ग्रामीण सड़कों पर यातायात बाधित है। सड़क बंद होने से करीब छह हजार की आबादी प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के से सुबह करीब 11 बजे तक जिलेभर में तेज बारिश हुई। जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कौसानी, कांडा क्षत्र में दिनभर बारिश होती रही। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डंगोली में 65 मिमी, गरुड़ में 45, कपकोट में 22.50, बागेश्वर में 16 मिमी बारिश हुई। बारिश के कारण सरयू और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
बीते शुक्रवार से बंद सूपी-झूनी सड़क पर बृहस्पतिवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। शनिवार से बंद काफलीकमेड़ा सड़क भी बाधित है। बृहस्पतिवार को हरसीला-सीमा, बीनातोली-कुंझाली-मजकोट और मैग्ड़ीस्टेट-सिमखेत सड़क भी मलबा गिरने के कारण बंद हो गई। सड़क बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आपदा नियंत्रण कक्षों के फोन नंबर जारी

बागेश्वर। जिला प्रशासन ने आपदा नियंत्रण कक्षों के नंबर जारी कर दिए हैं। लोगों से आपदा की स्थिति पैदा होने पर इन नंबरों पर सूचना देने के लिए कहा गया है। बागेश्वर के नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 05963-220196, 220197, 8859223535, 7536827373, 9634912152, टोल फ्री नंबर 1077, तहसील बागेश्वर नियंत्रण कक्ष का नंबर 05963-220003, 9410774884, तहसील कपकोट 7895061970, तहसील गरुड़ 7088802332, 7456917292, तहसील कांडा 05963-241243, तहसील काफलीगैर 7500995563 और दुगनाकुरी तहसील के नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 8430280154 है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें