फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Thu, 06 Jul 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी और दायित्वों का समय पर निर्वहन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ को चुनाव का नोडल बनाते हुए सभी व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण, अनुश्रवण, मतदान और मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति करने, कार्मिकों का डाटाबेस, माइक्रोआब्जर्वर, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति करने के लिए कहा।
विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए डिग्री कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना, कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। डीएम अनुराधा पाल और एसपी अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने कॉलेज परिसर और भवन निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि प्राचार्य कार्यालय के दो मंजिले में स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। वनस्पति और जंतु विज्ञान के व्याख्यान कक्ष का मतगणना के लिए निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कॉलेज में उचित बैरीकेडिंग की जाएगी और सभाकक्ष का उपयोग कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हरगिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी
-सीईओ को मतदान, मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण नोडल
-पॉलीटेक्निक गरुड़ के प्राचार्य को ईवीएम
-एआरटीओ को परिवहन एवं जीपीएस ट्रैकिंग
- जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्वाचन लेखन सामाग्री प्रपत्र मुद्रण, लिफाफा पैकिंग
-परियोजना निदेशक डीआरडीए को आदर्श आचार संहिता
- वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्वाचन व्यय
-एसडीएम गरुड़ को सामान्य मतपत्र/डाक मतपत्र व्यवस्था
-सूचना अधिकारी को एमसीएमसी
-सीडीओ को स्वीप
- जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को हेल्प लाइन और शिकायत प्रकोष्ठ, सूचना टेक्नोलॉजी
-उद्यान अधिकारी को कंट्रोल रूम व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी दैनिक सूचनाओं का प्रेषण
- अर्थ एवं संख्याधिकारी को डाटा मैनेजमेंट एवं कम्युनिकेशन प्ला
- ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को टैंट, फर्नीचर और वेरीकेडिंग व्यवस्था


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें