फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग नाकुरी में बारिश, कपकोट में हुई बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बृहस्पतिवार को दुग नाकुरी तहसील में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। कपकोट में भी बूंदाबांदी हुई। जबकि जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में आसमान बादलों से घिरा रहने से बारिश होने के आसार बने हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ था। दुग नाकुरी तहसील में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान बादलों से घिर गया। कुछ देर बाद गरज-चमक के साथ पचार, महोली, सिमगड़ी, स्यांकोट, किड़ई, जलमानी, जाखनी, रीमा, बीसा, मजगांव क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। बारिश से धरमघर रेंज के जल रहे जंगलों की आग बुझ गई और वातावरण में लगातार छाई धुंध भी गायब हो गई है। इधर कपकोट में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान बादलों से घिरा रहा। जिला मुख्यालय में भी मौसम ने मिजाज बदला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें